एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा के तत्वावधान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन राज्यकृत रामा साहू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, हुआ. प्रतियोगिता में खिलाड़ी ने अपना दम दिखाया. प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनुराग मिंज व अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुलदीप अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. डीएसइ अनुराग मिंज ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों में एथलेटिक्स के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. यदि छात्र-छात्राएं आत्मविश्वास, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के साथ मेहनत करें, तो वे न केवल जिला स्तर पर, बल्कि राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी गौरव प्राप्त कर सकते हैं. खेल प्रभारी कुलदीप अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग खेल गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर है. ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और टीम वर्क जैसी जीवन मूल्यों की शिक्षा देना भी है. प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया. आयोजन समिति में कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, पूनम, चिंतामणि तिर्की, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी, आलोक कुमार श्रीवास्तव,अजय कांत,प्रदीप कुमार,मनोज शुक्ला, रविंद्र कुमार चौबे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >