सरकारी हैंडपंप से पानी भरने पर अधेड़ के साथ मारपीट

सरकारी हैंडपंप से पानी भरने पर अधेड़ के साथ मारपीट

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान गांव निवासी रामधनी यादव के पुत्र अनिरूद्ध यादव को उसके सगे भाई व भतीजे ने मारपीट कर घायल कर दिया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि अनिरूद्ध की पत्नी लीलावती देवी सरकारी हैंडपंप पर पानी भर रही थी. इस दौरान अनिरूद्ध यादव के सगे भाई आनंद यादव की पत्नी ने अपने खेत में हैंडपंप होने का दावा करते हुए उसे पानी भरने से रोक दिया. अनिरूद्ध यादव ने उसे समझाने का प्रयास किया, तब तक आनंद यादव व उसका पुत्र श्रवण यादव ने मिल कर उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना में उसके बाएं पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गयी है. इस घटना को लेकर अनिरूद्ध यादव ने भवनाथपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >