गढ़वा में बिजली के खंभे से लोहा चुराने वाला गिरफ्तार

रमकंडा पुलिस ने बिजली के खंभे से लोहा चोरी करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें रमकंडा निवासी बौध महरा का पुत्र दुर्गा कुमार रवि, सरयू लाल का पुत्र छोटू कुमार, विनोद मोची का पुत्र आशीष कुमार व विनोद प्रसाद का पुत्र मनदीप कुमार शामिल हैं

रमकंडा पुलिस ने बिजली के खंभे से लोहा चोरी करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें रमकंडा निवासी बौध महरा का पुत्र दुर्गा कुमार रवि, सरयू लाल का पुत्र छोटू कुमार, विनोद मोची का पुत्र आशीष कुमार व विनोद प्रसाद का पुत्र मनदीप कुमार शामिल हैं.

प्रेस बयान जारी कर रमकंडा पुलिस ने बताया कि रविवार की रात गश्ती के दौरान तिलैयाटांड़ मोड़ के समीप भंडरिया की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन पुलिस को देखते ही बाइक चालक तेज गति से भागने लगा.

पुलिस ने बताया कि महुआधाम के समीप पीछा कर पकड़ने के बाद बिजली विभाग के खंभे से चोरी कर ले जा रहे 10 पीस लोहे का एंगल, तीन पीस यू आकार का क्लैंप व बाइक के साथ आरोपी दुर्गा रवि को गिरफ्तार किया गया.

वहीं पूछताछ में उसने तीन अन्य आरोपियों की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी शिव लाल कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक रॉबिनसन मुंडरी व सहायक अवर निरीक्षक कामेश्वर प्रसाद सिंह सहित पुलिस जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >