पैक्स में अनियमितता को लेकर डीसी को दिया आवेदन

पैक्स में अनियमितता को लेकर डीसी को दिया आवेदन

गढ़वा. दुबे मरहटिया पैक्स में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने सहकारिता पदाधिकारी व उपायुक्त को आवेदन देकर शिकायत की है. आवेदन बताया गया कि उपायुक्त का निर्देश है कि रजिस्ट्रेशन क्रमांक के अनुसार पैक्स अध्यक्ष को धान का क्रय करना है, लेकिन यहां धान का क्रय मनमाने तरीके से किया जा रहा है. साथ ही एक क्विंटल पर 5 किलो 500 ग्राम अधिक धान लिया जा रहा है. ऑफिस खर्च के नाम पर किसानों से 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान लिया जा रहा है. आवेदन देने वालों में आनशेनारायण तिवारी, चंद्रशेखर दुबे, विनायक दुबे, उपेंद्र कुमार मिश्रा, अगरेश दुबे, शंभू नाथ दुबे सहित दर्जनों किसान शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >