कार्यपालक अभियंता समेत चार पर एफआइआर के लिए दिया आवेदन

कार्यपालक अभियंता समेत चार पर एफआइआर के लिए दिया आवेदन

प्रतिनिधि, गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी संतोष प्रजापति ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार, कनीय अभियंता शुभम तिवारी, सड़क निर्माण करा रही संवेदक कंपनी विजय कंस्ट्रक्शन के मैनेजर राजीव रंजन सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है. उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की थी. एसपी के निर्देश पर मेराल थाने में एफआइआर दर्ज कराने के लिए आवेदन भेजा गया है. आवेदन में कहा गया है कि अरंगी मोड़ से विकताम तक बन रही सड़क के निर्माण के दौरान बिना कोई नोटिस दिये उनकी जमीन पर बने बाउंड्रीवाल को निर्माण कंपनी द्वारा गिरा दिया गया. साथ ही उनकी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण किया जा रहा है. संतोष प्रजापति का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें थाने ले जाकर पूरे दिन भूखे-प्यासे बैठाये रखा गया और देर रात छोड़ दिया गया. शिकायतकर्ता का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई किसानों की रैयती जमीन ली जा रही है, लेकिन अब तक न तो सही तरीके से जमीन की मापी की गयी है और न ही मुआवजा देने की कोई पहल हुई है. इस मामले में दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने भी अलग-अलग आवेदन देकर बिना मुआवजा जमीन पर हो रहे सड़क निर्माण कार्य को रोकने और ठेकेदार कंपनी के मैनेजर की दबंगई से राहत दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >