डंडई. प्रखंड क्षेत्र के तसरार गांव में वृद्धा पेंशनधारियों ने सरकार के प्रति आक्रोश जताया है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को अक्टूबर माह के बाद से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है. करीब चार माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को पेंशनधारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. बुजुर्गों ने कहा कि पेंशन ही उनके जीवन-यापन का मुख्य सहारा है, लेकिन कई महीनों से राशि नहीं मिलने के कारण वे भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. पेंशनधारी बुधाई मिस्त्री, शिवनारायण राम, नीरा देवी, सुरेश राम, सहोदरी देवी, चरणारिक राम, कंवलपतिया देवी, बिहारी पासवान, देवंती देवी और सुवासि कुंवर ने बताया कि पेंशन बंद होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दवा खरीदने, राशन लेने और अन्य जरूरी सामानों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. ग्रामीण बुजुर्गों ने सरकार से जल्द से जल्द बकाया पेंशन की राशि देने की मांग की है.
चार माह से पेंशन नहीं मिलने से आक्रोश
चार माह से पेंशन नहीं मिलने से आक्रोश
