एकल में अखिलेश व युगल में श्रीकांत व वास्तविक बने विजेता

एकल में अखिलेश व युगल में श्रीकांत व वास्तविक बने विजेता

गढ़वा.

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को कैरम प्रतियोगिता करायी गयी. इसी क्रम में राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय, भवनाथपुर में अंतरविद्यालय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसकी शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय एवं व्याख्याता सुशील कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक राकेश कुमार वर्मा एवं आइसीटी इंस्ट्रक्टर मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से कैरम का स्ट्राइकर चलाकर किया. इस प्रतियोगिता में एकल वर्ग में 10वीं के अखिलेश कुमार और युगल में वास्तविक कुमार और श्रीकांत कुमार विजेता घोषित किये गये.

अब प्रखंड, जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता : व्याख्याता सुशील कुमार ने बताया कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निदेशक के निर्देशानुसार आज छह मई को विद्यालय स्तर पर अंडर 17/19 अंतर विद्यालयी कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. अगले चरण में आठ मई को प्रखंड स्तरीय, 14 मई को जिला स्तरीय एवं 17/18 मई को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में विजयी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी/छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा. ग्रीष्मकालीन अवधि में ऐसी इनडोर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहनी चाहिए, ताकि बच्चों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >