पढ़ने के लिए डांटने पर जहर खाकर कर ली आत्महत्या

पढ़ने के लिए डांटने पर जहर खाकर कर ली आत्महत्या

गढ़वा. बरडीहा थाना क्षेत्र के कुंन्द्रहे गांव के शिवप्रसाद यादव की पुत्री मनीषा कुमारी (14) ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को मनीषा को घरवालों ने पढ़ाई करने को कहा. ऐसा नहीं करने पर उसके अभिभावकों ने उसे डांट दिया. इससे नाराज होकर मनीषा ने शनिवार को सल्फास खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >