MDM में गड़बड़ी और स्कूल की अव्यवस्था पर प्रशासन सख्त, प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत 4 पर कार्रवाई

गढ़वा के राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग में एमडीएम अनियमितता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है इसके अलावा 3 शिक्षकों के मानदेय वृद्धि पर भी रोक लगा दी गई है

गढ़वा: सरकारी स्कूलों में व्यवस्था सुधारने और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में लापरवाही रोकने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मेराल प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग में अव्यवस्था और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) संचालन में अनियमितता की शिकायत जांच में सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने जांच के निर्देश दिए थे. उनके निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने मामले की जांच करायी. जांच में शिकायतें सही पाए जाने के बाद प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की गई है. राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिन्हा के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं सहायक अध्यापक संजय कुमार द्विवेदी, प्रियंका द्विवेदी और संकुल साधन सेवी मंजू कुमारी के खिलाफ असंचयात्मक प्रभाव से मानदेय वृद्धि कटौती की कार्रवाई की गई है.

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और बच्चों के मध्याह्न भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भविष्य में भी जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया है, ताकि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >