गढ़वा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार

गढ़वा में एसीबी की टीम ने सहायक अभियंता अनुज कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है.

गढ़वा : गढ़वा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को जिले के चिनिया प्रखंड में पदस्थापित सहायक अभियंता अनुज कुमार को 5 हजार रुपये रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी रंका में स्थित कंचनपुर में उनके घर से हुई है. एसीबी की टीम उन्हें गिरफ्तार कर मेदिनीनगर अपने साथ ले गयी.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड के एक व्यक्ति ने मनरेगा योजना के तहत डोभा निर्माण का टेंडर अपने हाथ में लिया था. इस डोभा का निर्माण लाखों रुपये की लागत से हो रहा था. इसी के तहत एक जरूरी कागजात पर उन्हें उस सरकारी इंजीनियर से हस्ताक्षर कराना था. लेकिन सहायक अभियंता का रौब इतना था कि वह बिना रिश्वत के उस हस्ताक्षर से करने से मना कर रहे थे. हस्ताक्षर करने के एवज में वे उनसे पांच हजार रुपये घूस की मांग कर रहे थे.

Also Read: गढ़वा में महिला को रौंदते हुए घर में घुसा ट्रैक्टर, महिला की मौत, एक बच्ची घायल, बाल-बाल बचे कई लोग

गिरफ्तारी के लिए एसीबी ने बिछाया जाल

जब काफी मिन्नतें करने के बाद भी बात नहीं बनी तो डोभा निर्माण कार्य कर रहे व्यक्ति ने इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को दी. एसीबी ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरु की. जिसमें आरोप सही पाया गया. इसके बाद एसीबी ने उनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और उसे पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उनके आवासी की तलाशी ली गयी. इसके बाद उनसे पूछताछ हुई और सहायक अभियंता अनुज कुमार रवि को मेदनीनगर ले जाया गया.

Also Read: गढ़वा में पुलिस ने मजदूरों को भूखे-प्यासे 10 घंटे रखा हिरासत में, 10 हजार रुपये लेने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >