अमहर खास के युवक में महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया

अमहर खास के युवक में महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया

तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई प्रतिनिधि, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर खास गांव निवासी जितेंद्र सिंह को फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिला की पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी है. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले एक संगठित गिरोह के संबंध में अहम सुराग मिले थे. जांच के क्रम में तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जितेंद्र सिंह की संलिप्तता संदिग्ध पायी गयी. इसके बाद नांदेड़ से पहुंची विशेष पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि जिस समय पुलिस टीम पहुंची, उस समय जितेंद्र सिंह बिशुनपुरा प्रखंड कार्यालय में किसी कार्य से आया हुआ था. अचानक बाहरी राज्य की पुलिस टीम के पहुंचने और नाटकीय ढंग से हिरासत में लेने की घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय स्तर पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी. ग्रामीणों का कहना है कि यदि मामला सही साबित होता है तो यह क्षेत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है. फिलहाल सभी की नजर महाराष्ट्र पुलिस की आगामी कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे पर टिकी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >