कोडरमा : 25 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल वाहन पर झोला से 750 एमएल का 25 बोतल ऑफिसर चॉइस ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद कर मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए कारोबारी को गिरफ्तार किया.

सतगावां: कोडरमा जिला थाना क्षेत्र के नासरगंज स्थित चेकपोस्ट के समीप मंगलवार की दोपहर वाहन चेकिंग के क्रम में सतगावां पुलिस ने मोटरसाइकिल वाहन पर अवैध रूप से लदे 25 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है़ बताया जाता है कि पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में बासोडीह से नवादा की ओर तेज रफ्तार में जा रही पुलिस को मोटरसाइकिल वाहन पर नजर पङते ही संदेह उत्पन्न हुआ, और रोकने का इशारा किया.

मोटरसाइकिल वाहन की जब जांच की गयी, तो मोटरसाइकिल वाहन पर झोला से 750 एमएल का 25 बोतल ऑफिसर चॉइस ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद कर मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बिहार राज्य के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के गौरविघा गांव निवासी बबलू कुमार पिता उमेश चौधरी के रूप में की गयी है़ अवैध अंग्रेजी शराब नवादा पहुंचाया जाना था़ वाहन जांच अभियान में सतगावां थाना से प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी दिवाकर कुमार अपने दलबल के साथ मौजूद थे.

Also Read: कोडरमा: बागीटांड स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, डीसी करेंगी झंडोतोलन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >