सांप को हाथ से पकड़ने की कोशिश में युवक की मौत

सांप को हाथ से पकड़ने की कोशिश में युवक की मौत

चिनिया. रानी चेरी गांव के अकेलवा टोला के आदिम जनजाति परिवार के निरंजन कोरवा (36) की शुक्रवार को सांप के डसने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार निरंजन के घर में विषैला सांप घुस गया था. इसके बाद निरंजन सांप को मारने के लिए खोजने लगा. इस दौरान सांप उसके घर के पटनी (मिट्टी की छत) पर चढ़ गया, जिसे पकड़ने के क्रम में सांप ने निरंजन के हाथ में डस लिया और सांप का दांत उसकी उंगली में अटक गया. घटना के बाद अस्पताल जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. शनिवार को उसके परिजनों ने चिनिया थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी. थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >