सर्जन डॉ चितरंजन कुमार पंकज ने अपनी टीम के साथ किया ऑपरेशन प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अस्पताल में शनिवार को एक महिला का अत्यंत जटिल बच्चेदानी व अप्रेंटिस का ऑपरेशन सर्जन डॉ चितरंजन कुमार पंकज के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया. उक्त महिला गीता देवी, निवासी महुलिया (थाना गढ़वा) हैं, जो दिनेश राम की पत्नी हैं. डॉ पंकज ने बताया कि गीता देवी की बच्चेदानी में बड़ी-बड़ी गांठें बनने के साथ अप्रेंटिस की गंभीर समस्या थी. यह ऑपरेशन सदर अस्पताल जैसे सीमित संसाधन वाले संस्थान में करना चुनौतीपूर्ण था, फिर भी टीम ने सफलता प्राप्त की. परिजनों ने बताया कि गीता देवी मंगलवार से अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन शरीर में मात्र पांच ग्राम रक्त रहने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था. स्थिति की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कनेडी स्वयं अस्पताल पहुंचे और उपाधीक्षक डॉ माहेरू यामिनी को निर्देश दिया कि हर परिस्थिति में मरीज का ऑपरेशन सुनिश्चित किया जाये. डॉ यामिनी ने अपने निर्देशन में सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी और ऑपरेशन की पूरी निगरानी की. चिकित्सा टीम के सामूहिक प्रयास से गीता देवी का ऑपरेशन सफल हुआ और उनकी जान बचाई जा सकी. ऑपरेशन में मुख्य रूप से डॉक्टर चितरंजन कुमार पंकज के अलावे अरूंजय द्विवेदी, विजय राम, नूरुल अंसारी, तारामणि कुजूर प्रियंका कुमारी आदि ने अपना सहयोग दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
