श्री वंशीधर नगर में तीन दिवसीय ””सॉकर रोबोटिक्स”” वर्कशॉप 29 से

सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट के साथ नेशनल फाइनल में जाने का मिलेगा मौका

सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट के साथ नेशनल फाइनल में जाने का मिलेगा मौका प्रतिनिधि, श्री वंशीधर नगर (गढ़वा) तकनीक और नवाचार के इस दौर में गढ़वा जिले के मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी और रोमांचक खबर है. श्री वंशीधर नगर स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल को “सॉकर रोबोटिक्स” कार्यशाला के लिए जोनल सेंटर बनाया गया है. स्कूल के निदेशक मनीष सिंह ने बताया कि 29 से 31 मार्च 2026 तक स्कूल परिसर में तीन दिवसीय विशेष रोबोटिक्स वर्कशॉप आयोजित होगी. इस वर्कशॉप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें भाग लेने वाले और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अप्रैल के पहले सप्ताह में आइआइटी दिल्ली या आइआइटी मुंबई में होने वाले नेशनल लेवल रोबोटिक्स प्रतियोगिता के फाइनल में भाग लेने का गोल्डन टिकट मिलेगा. यदि कोई छात्र अप्रैल के फाइनल में शामिल नहीं हो पाता है, तो उसे सितंबर 2026 में दोबारा मौका दिया जायेगा. निदेशक मनीष सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कार्यशाला केवल बिरला स्कूल के छात्रों के लिए नहीं है. कक्षा तीन और उससे ऊपर के किसी भी स्कूल के छात्र इसमें पंजीकरण करा सकते हैं. यह कार्यशाला छात्रों को कोडिंग, इंजीनियरिंग और टीम वर्क सीखने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी. अभिभावकों से अपील करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि आज का युग रोबोटिक्स और कोडिंग का है और बच्चों को भविष्य के कौशल से सशक्त बनाना जरूरी है. इच्छुक अभिभावक 28 मार्च 2026 तक स्कूल कार्यालय में संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं. कार्यक्रम में प्राचार्य रविश प्रजापति, समन्वयक राजकुमार, आसिफ अली और अनामिका प्रजापति मौजूद रहेंगे. वर्कशॉप में केवल 100 सीटें उपलब्ध हैं और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ नेशनल फाइनल में पहुंचने का अवसर मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >