गढ़वा : अंजुमन इतेहादुल मुस्लेमीन गढ़वा के एक गुट के सदर सिराज खाने ने रविवार को अपने आवास पर मुस्लिम समाज के लोगों साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता नेयाज अंसारी ने की. बैठक में उन्होंने अपनी कमेटी का विस्तार किया. इसमें उपाध्यक्ष जहुर अंसारी, जफर इकबाल, नेयाज अंसारी व फिरोज अहमद सिद्दिकी को बनाया गया. जबकि हिदायतुल्लाह अंसारी को सचिव, फिरोज अंसारी, आसिफ अंसारी, अरसुद्दीन खान व जफरूद्दीन अंसारी को उपसचिव, अब्दुल मनान को कोषाध्यक्ष, डॉ इस्तेयाक रजा को मीडिया प्रभारी, कलामुद्दीन अंसारी को सह मीडिया प्रभारी व अख्तर अंसारी, इफ्तेखार खान व मो आफताबुल कादरी को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया. इसके अलावे अब्दुल खालिक कुरैशी, नसीर खान, डॉ मकबुल आलम, मो नईमुद्दीन सिद्दिकी व मो नेयाजुद्दीन को संरक्षक के रूप में शामिल किया गया. एक साल का समय दे मुस्लिम समाज : सिराज खान इस मौके पर अध्यक्ष सिराज खान ने मुस्लिम समाज के लोगों को आपस में नहीं बंटने की अपील की. उन्होंने कहा समाज के लोग उन्हें एक साल का समय दें, यदि वे ठीक से काम नहीं कर सके, तो स्वयं इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि गढ़वा जिले में अंजुमन का अपना अस्पताल हो. जहां समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न्यूनतम शुल्क पर मिल सके. उन्होंने कहा कि वे एक साल के अंदर का निर्माण शुरू कर देंगे. बैठक में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिराज अहमद अंसारी दूसरा गुट बनाने का प्रयास कर रहे हैं, वे साल 2011 से वक्फ कमेटी के अध्यक्ष हैं. इस दौरान उन्होंने वक्फ की आमदनी का कोई लेखा-जोखा नहीं दिया है. वक्फ की राशि का गबन किया गया है. उससे आवाम को जवाब देने से बचने के लिए वे इस तरह की साजिश समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
