विस्थापितों की समस्या को लेकर सांसद को सौंपा मांगपत्र

विस्थापितों की समस्या को लेकर सांसद को सौंपा मांगपत्र

गढ़वा. पलामू प्रमंडल खान मजदूर संघ ने तुलसीदामर खदान समूह भवनाथपुर से प्रभावित अनियोजित विस्थापित परिवारों की समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम को मांग पत्र सौंपा. संघ के महासचिव जीवधन साह ने पत्र के माध्यम से कहा कि विस्थापितों के पुनर्वास और रोजगार की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. संघ ने सांसद से हस्तक्षेप कर सैकड़ों विस्थापितों को राहत दिलाने की मांग की. साथ ही शीघ्र पहल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. सांसद ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे अपने स्तर से उक्त समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेेंगे. इस अवसर पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, सूरज कुमार गुप्ता, इंद्रमणि जायसवाल, ठाकुर प्रसाद महतो उपस्थित थे. जबकि मांगपत्र सौंपनेवाले में जीवधन साह, राधा साह, भानु गुप्ता,सच्चिदानंद गुप्ता, अरविंद बैठा एवं मुकेश चोबे का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >