शादी टूटने से आहत युवती ने की आत्महत्या

शादी टूटने से आहत युवती ने की आत्महत्या

प्रतिनिधि, धुरकी धुरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने शादी टूटने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, युवती की शादी की बातचीत चल रही थी, जिसे गांव के ही एक युवक ने कथित तौर पर एक मैसेज भेजकर तुड़वा दिया. इससे क्षुब्ध होकर युवती ने रविवार को अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. परिजनों के अनुसार, युवती की शादी की बातचीत अंतिम चरण में थी. इसी बीच गांव के एक युवक ने लड़के पक्ष को एक आपत्तिजनक मैसेज भेज दिया. इस मैसेज के कारण शादी टूट गयी. इस बात से युवती काफी तनाव में थी और रविवार आत्महत्या कर ली. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही धुरकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी जनार्दन रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है. पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि घटना के लिए जो भी व्यक्ति जिम्मेदार या दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >