शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखी बाइक जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखी बाइक जलकर राख

हरिहरपुर (गढ़वा) हरिहरपुर ओपी क्षेत्र की मझिगावां पंचायत के महुदड़ टोले में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गयी. इस अगलगी में घर के बाहर शेड में रखे कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. घटना में पीड़ित परिवार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार, महुदड़ टोला निवासी कृष्णा यादव उर्फ नन्हक यादव के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के आगे अलबेस्टर शेड में खड़ी नयी बाइक और पास ही रखा कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाला डीजल इंजन पंप इसकी चपेट में आ गया. इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. पीड़ित के पुत्र अशोक यादव ने बताया कि उनकी पुत्री संगीता की शादी तय हो चुकी है. आगामी 26 अप्रैल को तिलक और 30 अप्रैल को विवाह संपन्न होना है. शादी में उपहार स्वरूप देने के लिए बाइक खरीदी गयी थी. पीड़ित परिवार ने अंचल प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता व मुआवजे की मांग की है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >