बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की मौत

बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की मौत

गढ़वा.

गढ़वा थाना क्षेत्र के मेढ़ना गांव के पास स्थित फोर लेन के पास शनिवार की रात ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के वीरबांध गांव निवासी राजदेव चौधरी का पुत्र लाल बिहारी चौधरी (36) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया गया कि लाल बिहारी चौधरी अपनी पुत्री के विवाह समारोह का कार्ड बांटने गढ़वा की ओर निकले थे. इसी क्रम में मेढ़ना गांव के पास स्थित टोल प्लाजा के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने लाल बिहारी चौधरी की बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

गांव में मातम : लाल बिहारी चौधरी की मौत के बाद उनके गांव-परिवार में मातम छा गया. बताया गया कि उनकी बेटी की शादी नौ मई को होनी थी. वह स्वयं निमंत्रण पत्र लेकर रिश्तेदारों को देने निकले थे, लेकिन रास्ते में ही इतना बड़ा हादसा हो गया. बताया गया कि पुलिस ने इस दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर थाना ले लाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >