सुखलदरी झरना में नहाने गया बच्चा लापता

सुखलदरी झरना में नहाने गया बच्चा लापता

धुरकी.

धुरकी थाना क्षेत्र के कनहर नदी के सुखलदरी जलप्रपात में स्नान के दौरान खाला गांव के एक किशोर के डूबने की आशंका है. बताया गया कि मंगलवार को खाला गांव के चार किशोर उम्र के नाबालिग बच्चे सुखलदरी झरने में स्नान करने गये थे. इनमें से एक युवक तबरेज अंसारी, पिता जलील अंसारी भी झरने में स्नान कर रहा था. उसके झरने में डूब जाने की आशंका जतायी जा रही है. बताया गया कि साथ में नहाने के बाद सभी तीन युवक झरने से बाहर निकल गये. पर तबरेज स्नान कर नहीं निकला, तो सभी घबरा गये. उन्होंने इसकी सूचना अपने-अपने परिजनों को दी. परिजनों ने धुरकी थाना प्रभारी को सूचना दी. सूचना के आलोक में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से झरने के आसपास तैराकों से खोजबीन करायी, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका. इसकी सूचना थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी को दी है. इधर एनडीआरएफ टीम को बुलाने की पहल की जा रही है. जो स्नान करने गये थे, उनमे प्रकाश कुमार पिता सुरेंद्र बैठा, कौशर अंसारी पिता मन्नान अंसारी, नसलिम अंसारी, ऋषभ जायसवाल पिता बबलू जायसवाल एवं तबरेज अंसारी पिता जलील अंसारी के नाम शामिल है. समाचार लिखे जाने तक तबरेज को खोजने का प्रयास चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >