कोरवा समाज के जिलाध्यक्ष पर छेड़खानी का मामला दर्ज

कोरवा समाज के जिलाध्यक्ष पर छेड़खानी का मामला दर्ज

गढ़वा.

जिले के रंका थाना के दुधवल गांव के कूपा टोला की एक आदिवासी युवती ने अपने गांव के ही आदिवासी नेता व कोरवा समाज के जिलाध्यक्ष नन्हेश्वर कोरवा पर छेड़छाड़ करने और जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने इस संबंध में गढ़वा न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था. इसके आलोक में रंका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. युवती ने न्यायालय में अपने बयान में कहा है कि एक सप्ताह पूर्व उसके गांव का नन्हेश्वर कोरवा और उसकी पत्नी ने उसके घर आकर उसकी मां के एक्सीडेंट होने की झूठी खबर दी. खबर सुनने के बाद वह घबरायी हुई घर में रखे 10 हजार रु और जेवर लेकर नन्हेश्वर के साथ चल दी. लेकिन नन्हेश्वर ने उसे ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया और अगले दिन उसे रांची ले गया. आरोप है कि इस दौरान उसके साथ नन्हेश्वर ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और शादी का प्रस्ताव दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश और पीड़िता से प्राप्त आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >