अगलगी में 50 हजार का नुकसान

सगमा : प्रखंड के सोनडीहा दक्षिण गांव में गुरुवार की रात्रि दिलीप राम के किराना दुकान में आग लगने से लगभग 50 हजार की संपत्ति जल कर रखा हो गयी़ समाचार के अनुसार दिलीप राम गुरुवार की रात नौ बजे अपना दुकान बंद कर पीछे बने अपने मकान में सोने चला गया था़ लगभग 11 […]

सगमा : प्रखंड के सोनडीहा दक्षिण गांव में गुरुवार की रात्रि दिलीप राम के किराना दुकान में आग लगने से लगभग 50 हजार की संपत्ति जल कर रखा हो गयी़ समाचार के अनुसार दिलीप राम गुरुवार की रात नौ बजे अपना दुकान बंद कर पीछे बने अपने मकान में सोने चला गया था़
लगभग 11 बजे बगल के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देख शोर मचाना शुरू किया़ शोर सुनकर दिलीप राम दुकान पर पहुंचा़ परंतु आग की लपट इतनी तेज थी कि दुकान का एक भी सामान नहीं बचाया जा सका. हालांकि ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका़ भुक्तभोगी श्री राम ने बताया की अगलगी में 10 किलो सुरती, सुरती काटने वाली मशीन, दो बड़ी बैटरी, तराजू, इन्वर्टर सहित दुकान में रखी सभी सामग्री जल गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >