गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के फरठिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीचालन की घटना में एक महिला घायल हो गयी़ घायल महिला फरठिया गांव की ही विनोद चौधरी की पत्नी सीता देवी बतायी गयी है़
सीता देवी ने घटना को लेकर गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह गुरुवार की रात खाना खाकर अपनी पुत्री के साथ आंगन में सोयी हुई थी़ इसी दौरान घर में घुस कर राजबली चौधरी, अजय चौधरी एवं लालजी चौधरी ने पुरानी रंजिश को लेकर गोली चलायी. इसमें से एक गोली उसकी छाती में लगी़ शोर मचाने के बाद घर के अन्य लोग एवं ग्रमीण जुटने लगे, तो तीनों आरोपी वहां से फरार हो गये़ ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया़ इस संबंध में एसडीपीओ समीर तिर्की ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है़ मामले की छानबीन चल रही है़
