दहेज नहीं लौटाने पर कमेटी ने दी चेतावनी

धुरकी. रविवार को धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी गांव मे अंजुमन इस्लाहुल मुसलेमीन कमेटी टाटीदिरी की पहल पर बैठक हुई. टाटीदारी के अजब अंसारी का निकाह विशुनपुर थाना के सेमरी गांव निवासी मो लतीफ अंसारी की पुत्री मरियम खातून के साथ रविवार को दहेज मुक्त निकाह होना तय था. लेकिन लड़के पक्ष ने शादी के लिए […]

धुरकी. रविवार को धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी गांव मे अंजुमन इस्लाहुल मुसलेमीन कमेटी टाटीदिरी की पहल पर बैठक हुई. टाटीदारी के अजब अंसारी का निकाह विशुनपुर थाना के सेमरी गांव निवासी मो लतीफ अंसारी की पुत्री मरियम खातून के साथ रविवार को दहेज मुक्त निकाह होना तय था. लेकिन लड़के पक्ष ने शादी के लिए दहेज के रूप में 85 हजार रुपये की मांग लड़की वालों से कर दी.

जब इसकी भनक टाटीदीरी कमेटी को लगी, तो लड़का पक्ष पर पैसा वापसी का दबाव बनाना शुरू किया गया़ लड़का पक्ष के लोगों ने इससे किया़ इसी बीच धुरकी कमेटी और टाटीदीरी कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि निकाह रविवार को ही होगा, लेकिन इस निकाह मे समाज का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होगा़ सिर्फ लड़का और लड़का के पिता ही जायेंगे. जब तक लड़का पक्ष द्वारा 85 हजार रूपया नहीं लौटा दिया जाता, तब तक समाज से लड़का पक्ष को बाहर रखा जायेगा़ इस अवसर पर ई ओबैदुल्लाह हक अंसारी, अली अब्बास अंसारी, अतीकुर रहमान, बेलाल अंसारी, डॉ अयुब अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >