वीर कुंवर सिंह के बलिदान से प्रेरणा लें: रामचंद्र सिंह

बरवाडीह. प्रखंड के विकास एवं कौशल भवन में स्वतंत्रता संग्राम के शहीद वीर कुंवर सिंह का जयंती कार्यक्रम मनाते हुए उन्हें याद किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता समेत अन्य अतिथियों ने शहीद वीर कुंवर सिंह की […]

बरवाडीह. प्रखंड के विकास एवं कौशल भवन में स्वतंत्रता संग्राम के शहीद वीर कुंवर सिंह का जयंती कार्यक्रम मनाते हुए उन्हें याद किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता समेत अन्य अतिथियों ने शहीद वीर कुंवर सिंह की तसवीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि आज के ही दिन वीर कुंवर सिंह का जन्म हुआ तथा आज ही के दिन 1857 में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अंग्रेजों कोमात दिया था. लोगों को वीर कुंवर सिंह के बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है.
इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने कहा कि अंग्रेजी सेना लोहा लेते हुए वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों का छक्का छुड़ाया था. कार्यक्रम में मुखिया सुनिता टोप्पो, हुलास सिंह, प्रेम सिंह, मीना देवी, अनिता देवी, इंद भूषण सिन्हा, मनीष सिंह, सुबोध सोनी,विवेक सिंह, दीपक राज, दिलीप सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >