टीपीसी का हार्डकोर नक्सली सिसवा जंगल से गिरफ्तार

गढ़वा में छह व पलामू में एक मामले दर्ज हैं सिराजुद्दीन पर 2015 में गोबरदाहा में पुलिस मुठभेड़ सहित कई मामलों में शामिल था गढ़वा : रमकंडा थाना क्षेत्र के सिसवा जंगल से टीपीसी के इनामी हार्डकोर नक्सली सिराजुद्दीन उर्फ सिराज उर्फ सकलजी को गिरफ्तार किया गया है़ उसके पास से एक देशी कट्टा, दो […]

गढ़वा में छह व पलामू में एक मामले दर्ज हैं सिराजुद्दीन पर
2015 में गोबरदाहा में पुलिस मुठभेड़ सहित कई मामलों में शामिल था
गढ़वा : रमकंडा थाना क्षेत्र के सिसवा जंगल से टीपीसी के इनामी हार्डकोर नक्सली सिराजुद्दीन उर्फ सिराज उर्फ सकलजी को गिरफ्तार किया गया है़ उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है़
नक्सली सिराजुद्दीन टीपीसी के जोनल कमांडर नीतांतजी के दस्ते में चलता था़ साल 2015 में रंका के गोबरदाहा गांव में हुई दो पुलिस मुठभेड़ में वह शामिल था़ अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सिराजुद्दीन करीब छह सालों से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है़ उस पर गढ़वा में छह व पलामू में एक दर्ज मामले का अभी तक पता चला है़ लातेहार व पलामू में अन्य मामले में भी इसकी संलिप्तता हो सकती है, इसकी जांच की जा रही है़ उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नीतांतजी के कहने पर सिराजुद्दीन सिसवा जंगल में लेवी के रुपये लेने आया हुआ है़ सूचना मिलने के बाद रमकंडा पुलिस सक्रिय रूप से गतिविधियों पर नजर रख रही थी़ इसी दौरान सिसवा जंगल से सिराजुद्दीन को धर दबोचा गया़
उन्होंने बताया कि रमकंडा थाना प्रभारी को इनाम की राशि दी जायेगी़
गढ़वा व पलामू के बॉर्डर पर सिमट गया है टीपीसी : एसपी : एसपी आलोक कुमार ने बताया कि लगातार पुलिस की दबिश व सक्रियता की वजह से टीपीसी की गतिविधियां गढ़वा जिले में नगण्य हो गयी है़ं गढ़वा जिला के बाहर पलामू की सीमा पर ही यह सिमट गयी है़ गढ़वा जिले के कुछ थाना क्षेत्रों में किसी खास व्यक्ति से पैसे लेने होते हैं, तभी नक्सली अपने लोगों को भेजते है़ं सिराजुद्दीन भी इसी उद्देश्य से सीमा पार कर आया था और पकड़ लिया गया़ एक सवाल के जवाब में एसपी ने बताया कि राज्यसत्ता को चैलेंज कर युद्ध करनेवाले कभी जीत नहीं सकते़ नक्सलियों के प्रति आमलोगों का भ्रम व सहयोग अब समाप्त हो गया है़ ग्रामीण अब पुलिस को सहयोग कर रहे है़ इस वजह से नक्सलवाद समाप्ति की ओर है़ पत्रकार वार्ता में एसपी अभियान सदन कुमार तथा रमकंडा थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >