मैट्रिक व इंटर के 32 परीक्षार्थी निष्कासित हुए

गढ़वा : गढ़वा जिले में चल रही मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में काफी कड़ाई से निरीक्षण किया जा रहा है़ अबतक करीब 100 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया जा चुका है़ बुधवार को मैट्रिक की आयोजित संस्कृत परीक्षा के दौरान गढ़वा, रंका व रमकंडा मिलाकर 32 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये़ जिला […]

गढ़वा : गढ़वा जिले में चल रही मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में काफी कड़ाई से निरीक्षण किया जा रहा है़ अबतक करीब 100 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया जा चुका है़ बुधवार को मैट्रिक की आयोजित संस्कृत परीक्षा के दौरान गढ़वा, रंका व रमकंडा मिलाकर 32 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये़
जिला मुख्यालय स्थित राजकीयकृत रामासाहू उवि परीक्षा केंद्र में मैट्रिक के पांच छात्रों को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया़ क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सह गढ़वा जिला शिक्षा पदाधिकारी रामयतन राम ने इन छात्रों को निष्कासित किया है़ ये सभी विद्यार्थी राजकीयकृत गोविंद उवि के छात्र हैं. इनमें रोल नंबर 30031, 30087, 30144,30145 एवं 30154 शामिल हैं. इधर रमकंडा में प्रेक्षक प्रो डीपी पांडेय ने नौ मैट्रिक के परीक्षार्थियों को निष्कासित किया है़
रंका में इंटर के 18 निष्कासित हुए
रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्लस टू उवि परीक्षा केंद्र में धड़ल्ले से नकल किये जाने की शिकायत पर जिला से आये प्रेक्षक डीपी पांडेय ने इंटरमीडिएट के 18 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया़ इनमें 30707, 30708, 30709, 30683, 20007,20011, 20012,20013,20015, 20016, 20017, 20024, 60001 के अलावा कमलेश राम, अनिल कुमार यादव, रवि कुमार पासवान, कमलेश यादव, अनिल लकड़ा, चंदन यादव के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >