वेनेजुएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला फूंका प्रतिनिधि श्री बंशीधर नगर एआइडीवाइओ व अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के विरोध में भवनाथपुर मोड़ पर प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी साम्राज्यवादी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया. विरोध प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व शिक्षक कॉमरेड शिव कुमार सिंह ने कहा कि अमेरिका की सरकार ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलास मादुरो और उनकी पत्नी को जबरन हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया है, जो पूरी तरह तानाशाही और अलोकतांत्रिक है. उन्होंने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए मादुरो दंपती को अविलंब रिहा करने की मांग की. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ””अमेरिकी साम्राज्यवाद का नाश हो””, ””निकोलास मादुरो को रिहा करो”” और ””इंकलाब जिंदाबाद”” जैसे नारे लगाये. इस मौके पर जिला प्रभारी कॉमरेड बिमल दास, अजय कुमार सिंह, महेंद्र बैठा, विद्युत प्रकाश, प्रेम कुमार, गोपाल पासवान, राम विनय विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, रविंद्र कुमार, शमीम अंसारी, कयामुद्दीन अंसारी, राम प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >