आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया जाये

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मांगों को लेकर समाहरणालय के बाहर किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मांगों को लेकर समाहरणालय के बाहर किया प्रदर्शन प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के जिला इकाई के सहयोग से गढ़वा आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान सेविकाओं ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. इस मौके पर यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकूंद सिन्हा ने कहा कि वर्षों से सेविका व सहायिका जनसेवा के कार्य कर रही हैं, बावजूद इसके उन्हें पर्याप्त सुविधा और सम्मान नहीं मिल रहा है. यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो आगे आंदोलन को और तेज किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं 4500 रुपये प्रतिमाह व सहायिकाओं को 2250 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है. इसमें साल 2018 के बाद से एक बार भी वृद्धि नहीं की गयी है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए फरवरी 2026 में आनेवाले आम बजट में उनके मानदेय में वृद्धि किया जाना चाहिये. उन्होंने कहा कि ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ग्रेच्युटी पाने की हकदार हैं, लेकिन गुजरात को छोड़कर किसी भी राज्य ने इस आदेश का पालन नहीं किया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा, रामचंद्र पासवान, अशोक पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, जबीला वीबी, बबीता देवी, कौशल्या देवी, शीला देवी, सिया सिंह, भारती देवी, संजू देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >