वन क्षेत्र में पत्थर के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई
केतार (गढ़वा) : केतार वन क्षेत्र के नारायण वन क्षेत्र से पत्थर के अवैध उत्खनन के आरोप में वन क्षेत्र पदाधिकारी मुन्ना राम पासवान ने ट्रैक्टर चालक व एक मजदूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
विदित हो कि 34 करोड़ की लागत से बन रहे कोल्ह रोड निर्माण में सुरक्षित वन क्षेत्र से संवेदक द्वारा अवैध उत्खनन कराया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद रेंजर मुन्ना राम पासवान ने शुक्रवार की शाम छापेमारी कर ट्रैक्टर चालक धर्मेद्र चंद्रवंशी एवं मजदूर रामचंद्र महतो को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
रेंजर ने बताया कि मामले में संवेदक नरेश सिंह एवं ट्रैक्टर मालिक योगेंद्र सिंह पर वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं किया जायेगा. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
