मनरेगा मजदूरों का खाता बैंक में खोलें

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने गढ़वा जिले के सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक एवं जनसेवकों के साथ अनुमंडलवार बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की़ उपायुक्त ने वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों का सोमवार तक शत प्रतिशत खाता बैंक में खोलवाने के निर्देश दिये़ उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी लाभुकों का प्रोफाइल […]

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने गढ़वा जिले के सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक एवं जनसेवकों के साथ अनुमंडलवार बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की़ उपायुक्त ने वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों का सोमवार तक शत प्रतिशत खाता बैंक में खोलवाने के निर्देश दिये़ उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी लाभुकों का प्रोफाइल अलग-अलग बनायें और उसमें उनकी समस्याओं को भी अंकित कर उनका समाधान करें.
मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत प्रतिशत जॉब कार्डधारी मजदूरों का खाता बैंक में खोलवाने एवं उसे फ्रीज करने के निर्देश दिये़ इंदिरा आवास की समीक्षा के दौरान वैसे लाभुक जो राशि लेने के बावजूद आवास नहीं बनाये हैं, उनकी सूची बनाकर पंचायत सेवक के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये़ गढ़वा जिल में अभी 6140 इंदिरा आवास लंबित हैं. उपायुक्त ने कहा कि जो लाभुक आवास बना लिये हैं और उनका भुगतान लंबित हैं, उसे जल्द भुगतान करा दें.
साथ ही आवास नहीं बनाने वाले सभी लाभुकों के घर जाकर इसकी जांच करें और क्यों आवास नहीं बना रहे हैं, इससे संबंधित व्यक्तिवार रिपोर्ट तैयार करें. आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने योग्य लाभुकों का नाम जोड़ने एवं अयोग्य लाभुकों का नाम हटाने के निर्देश दिये़ बैठक से अनुपस्थित चिनिया के बेता पंचायत सेवक एवं गढ़वा के उड़सुगी पंचायत सेवक का एक-एक दिन का वेतन काट दिया गया़ जबकि खरौंधी के सुंडी के पंचायत सेवक को कार्य लंबित रखने के लिए शोकॉज किया गया है़ सोमवार को पुन: अनुमंडलवार बैठक की जायेगी़ इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >