किसान के तीन मवेशियों की मौत

खरौंधी : खरौंधी थाना के केवाल गांव निवासी उमेश मेहता (किसान) के तीन मवेशियों की मौत हो गयी़ अन्य तीन मवेशी बीमार हैं. इससे उमेश मेहता को काफी परेशानी हो रही है. मवेशियों की माैत दो दिन में हुई है. मवेशियों के मरने से अन्य किसानों में भी दहशत है़ उमेश मेहता ने बताया कि […]

खरौंधी : खरौंधी थाना के केवाल गांव निवासी उमेश मेहता (किसान) के तीन मवेशियों की मौत हो गयी़ अन्य तीन मवेशी बीमार हैं. इससे उमेश मेहता को काफी परेशानी हो रही है.
मवेशियों की माैत दो दिन में हुई है. मवेशियों के मरने से अन्य किसानों में भी दहशत है़ उमेश मेहता ने बताया कि रविवार को उसने मवेशियों को घास काट कर खिलाया था़
उस जगह की घास को दो अन्य किसानों ने भी मवेशियों को खिलाया, लेकिन अन्य किसानों के पशुओं को कुछ नहीं हुआ, जबकि उसके सभी मवेशी घास खाने के बाद बीमार हो गये़ इलाज के दौरान अबतक तीन पशुओं की मौत हो चुकी है. अन्य बीमार पशुओं का इलाज कराया जा रहा है. इस संबंध में किसानों का मानना है कि मवेशियों की मौत कोई कीटनाशक देने से हुई है़ इस संबंध में पशु चिकित्सकों का कहना है कि जहरीली घास खाने से इस प्रकार की मौत हुई है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >