गढ़वा : सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत मधेया पंचायत के मधेया व हूर गांव में सृजन फाउंडेशन के सौजन्य से बुधवार को स्वच्छता रैली निकाली गयी़ इसमें महिला स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी सेविका -सहायिका एवं किशोरी समूह के सदस्यों ने भाग लिया़ मुखिया बिंदु देवी की अध्यक्षता में शिमला कुमारी एवं सृजन फाउंडेशन के जिला समन्वयक रॉबिन कुमार एवं राकेश चौबे ने रैली का नेतृत्व किया़
रैली आंगनबाड़ी केंद्र से शुरू होकर ब्राह्मण टोला, चौधरी टोला से होते हुए हूर गांव में शिव मंदिर के प्रांगण तक गया़ रैली के पश्चात एक सभा का भी आयोजन किया गया़ इसमें रॉबिन कुमार ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के विषय में जानकारी दी गयी.
