रामचंद्र केसरी को बधाई दी

गढ़वा : झाविमो की केंद्रीय टीम में पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी को उपाध्यक्ष तथा गढ़वा के कृष्णा विश्वकर्मा व धुरकी प्रखंड प्रमुख विनोद कोरवा को केंद्रीय सदस्य मनोनीत किये जाने पर स्थानीय झाविमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी के प्रति आभार जताया़ झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की […]

गढ़वा : झाविमो की केंद्रीय टीम में पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी को उपाध्यक्ष तथा गढ़वा के कृष्णा विश्वकर्मा व धुरकी प्रखंड प्रमुख विनोद कोरवा को केंद्रीय सदस्य मनोनीत किये जाने पर स्थानीय झाविमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी के प्रति आभार जताया़ झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता ही होते हैं.
गढ़वा के जमीनी कार्यकर्ताओं को कमेटी में तरजीह देकर बाबू लाल मरांडी ने उनका हौसला बढ़ाने का कार्य किया है़ इससे यहां के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. बधाई देनेवालों में महिला मोरचा अध्यक्ष अर्चना प्रकाश, युवा मोरचा जिलाध्यक्ष मो नेसार, प्रदीप कुशवाहा, बसंत पासवान, सुधीर दुबे, राजेंद्र केसरी, मनोज गुप्ता, अनिल बबलू सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >