रेडक्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्त समूह जांच शिविर
गढ़वा. राज्य स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन ब्लड ग्रुप जांच शिविर लगाया गया. शिविर में करीब 100 लोगों ने अपने-अपने रक्त ग्रुप की जांच करायी़ भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से लगाये गये इस शिविर में स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करनेवाले लोगों ने भी अपना पंजीयन कराया़, जिनका ब्लड मंगलवार को संग्रह किया जायेगा़ इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन अपर समाहर्ता जुल्फीकार अली व डॉ जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया़ इस मौके पर आइएमए के अध्यक्ष डॉ यासीन अंसारी, एसडीओ राकेश कुमार, डॉ पतंजलि केसरी, नंद कुमार गुप्ता, कृत्यानंद श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे़ मंगलवार को रक्तदान करनेवाले युवकों के बीच अलका बजाज की ओर से नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया जायेगा़
