प्रेमिका की हत्या के बाद कर ली आत्महत्या

छह महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे दोनों सर्टिफिकेट के लिए हो रहा था विवाद, नौकरी करने नहीं देना चाहता था अरविंद रांची : लालपुर के धोबी घाट में किराये में रहने वाले अरविंद कुल्लू (25) ने अपनी प्रेमिका निशि होरो (23 ) की हत्या करने के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर […]

छह महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे दोनों
सर्टिफिकेट के लिए हो रहा था विवाद,
नौकरी करने नहीं देना चाहता था अरविंद
रांची : लालपुर के धोबी घाट में किराये में रहने वाले अरविंद कुल्लू (25) ने अपनी प्रेमिका निशि होरो (23 ) की हत्या करने के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना सुबह करीब छह बजे की है़ जानकारी मिलते ही मकान मालिक रामदेव महतो व मुहल्ले के कुछ लोग अरविंद कुल्लू के घर पहुंच कर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया़ जब दरवाजा नहीं खुला, तो लोगाें ने कुंडी तोड़ कर दरवाजा खोला, तो युवती को मृत हालत में पाया. पास ही में एक तावा था. मकान मालिक ने लालपुर पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी.
लालपुर थाना प्रभारी रमोद कुमार सिंह सदल-बल पहुंचे और निशि होरो व अरविंद कुल्लू के घर वालों को फोन कर मामले की जानकारी दी. निशि की मां व पिता घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस के अनुसार, निशि होरो अस्पताल रोड खूंटी व अरविंद होरो गुमला के बसिया प्रखंड के कोनवीर, भंडारटाेली का रहनेवाला था. छह महीने से अरविंद कुल्लू व निशि होरो लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे़ निशि होरो पिस्का मोड़ के एक संस्थान से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी, जबकि अरविंद कुल्लू प्लंबर का काम करता था़ निशि होरो की मां सेरोफिना होरो ने पुलिस को बताया कि सर्टिफिकेट अरविंद ने रख लिया था. वह निशि को नर्स की नौकरी नहीं करने देना चाहता था़ सर्टिफिकेट नहीं देने के कारण काफी दिनों से विवाद हो रहा था़ विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को निशि के माता-पिता रांची आये थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >