राज्य सरकार हर मोरचे पर विफल : भाकपा

नगरऊंटारी : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नगरऊंटारी अंचल ने जन समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. धरना के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्री मांग पत्र बीडीओ मुरली प्रसाद यादव को सौंपा. धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव राजकुमार राम ने कहा कि नगरऊंटारी प्रखंड जन समस्या से […]

नगरऊंटारी : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नगरऊंटारी अंचल ने जन समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. धरना के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्री मांग पत्र बीडीओ मुरली प्रसाद यादव को सौंपा. धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव राजकुमार राम ने कहा कि नगरऊंटारी प्रखंड जन समस्या से जूझ रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रखंड के पदाधिकारी बैठ कर कागजी खानापूर्ति करने में है. उन्होंने कहा कि प्रखंड में चल रहे मनरेगा योजना से डोभा कार्य में लूट मच रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार पूरी तरह नाकाम है. पूरे राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति बद से बदतर बना हुआ है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीएनटी एक्ट में छेड़ छाड़ कर गरीब आदिवासियों की भूमि लूटने में लगी है. पार्टी इसका जोरदार विरोध करते हुए आंदोलन करेगा. धरना में पार्टी के नगरऊंटारी अंचल के सचिव श्री राम, रामेश्वर प्रसाद अकेला, गणेश सिंह, देवी दयाल मेहता, उमेश राम, इशाक अंसारी, संतोष कुमार, विजय सिंह, मूर्ति देवी, रामनाथ उरांव, किसमतिया देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
क्या थीं मांगें : सभी परिवारों को राशन कार्ड देने, छूटे हुए परिवार का राशन कार्ड में नाम जोड़ने, जंगीपुर के आदिवासी भूमि वापस करने, कुंबा खुर्द के स्वास्थ उपकेंद्र को चालू करने, पठन पाठन का समुचित व्यवस्था करने, नदी को प्रदूषित होने से बचाने, जंगल को बचाने, प्रखंड में चल रहे डोभा निर्माण में अनियमितता की जांच कराने सहित अन्य मांग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >