केतार : 500 व हजार रुपये के नोट बंद होने का असर यात्रियों पर भी पड़ा. गढ़वा से रमना जाने के दौरान अमानत अंसारी को 20 रुपये भाड़े के लिए 500 रुपये देने पर गणेश बस के एजेंट के साथ उसकी तू-तू, मैं-मैं हुई. अमानत के पास 500 रुपये के नोट थे़ लेकिन एजेंट ने यह कह कर नोट नहीं लिया कि यह नोट बंद हो गया है या तो खुला पैसा दो अथवा उतर जाओ़ एजेंट ने यही व्यवहार अन्य यात्रियों के साथ भी किया, जिनके पास सिर्फ 500 अथवा एक हजार के ही नोट थे़ इसके कारण काफी संख्या में यात्रियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा़, जिसके कारण जगह-जगह यात्री एवं बस एजेंटों में विवाद होते देखा गया़
500 का नोट देने पर झड़प
केतार : 500 व हजार रुपये के नोट बंद होने का असर यात्रियों पर भी पड़ा. गढ़वा से रमना जाने के दौरान अमानत अंसारी को 20 रुपये भाड़े के लिए 500 रुपये देने पर गणेश बस के एजेंट के साथ उसकी तू-तू, मैं-मैं हुई. अमानत के पास 500 रुपये के नोट थे़ लेकिन एजेंट ने […]
