चार साल बाद अधूरे भवन का निर्माण शुरू

सात साल बाद भी एक भवन का निर्माण है अधूरा हाल बरडीहा प्रखंड के लेभरी आंगनबाड़ी केंद्र का मझिआंव: बरडीहा प्रखंड के लेभरी गांव में मात्र एक ही आंगनबाड़ी केंद्र है. लेकिन पिछले 10 साल के अंतराल में यहां दो आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया गया और उल्लेखनीय यह है कि दोनों भवन […]

सात साल बाद भी एक भवन का निर्माण है अधूरा
हाल बरडीहा प्रखंड के लेभरी आंगनबाड़ी केंद्र का
मझिआंव: बरडीहा प्रखंड के लेभरी गांव में मात्र एक ही आंगनबाड़ी केंद्र है. लेकिन पिछले 10 साल के अंतराल में यहां दो आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया गया और उल्लेखनीय यह है कि दोनों भवन अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है़
लेकिन भवन को पूरा करने की दिशा में विभाग ने कोई पहल नहीं की है़ इसके कारण सेविका किराये पर खपरैल जर्जर मकान में आंगनबाड़ी केंद्र चला रही है़ आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका से इस संबंध में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में तत्कालीन कनीय अभियंता हेमचंद्र प्रसाद द्वारा केंद्र के भवन का कार्य प्रारंभ कराया गया था़
लेकिन सिर्फ भवन को ढालकर छोड़ दिया गया़ उक्त भवन निर्माण में उसके पति कमलेश मेहता मुंशी का कार्य करते थे़ उनका अभी भी 50 हजार रुपये बाकी है़ वर्तमान में उक्त भवन में भूसा रखा जाता है़ उन्होंने बताया कि उक्त अधूरे भवन को न तो पूरा कराया गया और न ही बकाये का भुगतान किया गया और इधर वित्तीय वर्ष 2012-13 में दूसरा भवन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी़
केंद्र के संवेदक ने उनके पति को पुन: मुंशी के तौर पर रखा़ इस दौरान भवन को बनाकर व पोचारा कर छोड़ दिया गया है़ इसमें न तो शौचालय बनाया गया और न ही खिड़की और दरवाजा लगाया गया है़
भवन के पास चापाकल भी नहीं है़ भवन की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी से ही इस भवन की छत से बरसात में पानी टपकता है़ दो साल पहले पर्यवेक्षिका ने इसकी जांच कर जिला को रिपोर्ट भेजी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >