मानस पाठ से मन को मिलती है शांति

मानस मंडली विशुनपुर ने मानस पाठ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गढ़वा : मानस मंडली विशुनपुर गढ़वा के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के वन परिसर कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप में मानस पाठ का 100वां सप्ताह पूरा होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसका उदघाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार […]

मानस मंडली विशुनपुर ने मानस पाठ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया
गढ़वा : मानस मंडली विशुनपुर गढ़वा के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के वन परिसर कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप में मानस पाठ का 100वां सप्ताह पूरा होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसका उदघाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया़
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों के बीच शक्ति भाव बढ़ता है. समय-समय पर इस तरह के धार्मिक आयोजन से लोगों को लाभ मिलता है़ इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि मानस पाठ से मन को शांति मिलती है़ साथ हीशरीर को असीम ऊर्जा की प्राप्ति होती है़, जो लोग नियमित रूप से मानस पाठ करते हैं, वे मानसिक व शारीरिक दोनों तरह से ऊर्जावान होते हैं.
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि मानस हिंदू धर्म व हिंदू संस्कृति की पहचान है़ प्राय: सभी हिंदू के घरों में मानस पाठ का आयोजन होता है़, जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल होते हैं. इसी तरह यह आयोजन समाज के लिए किया गया है़ उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोक कल्याण है़
भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कहा कि विशुनपुर की मानस मंडली कमेटी ने यह आयोजन करके काफी सराहनीय कार्य किया है़ इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये, वह कम है़ इस तरह के आयोजन से समाज में शांति व भाईचारा उत्पन्न होता है़
कार्यक्रम को डॉ रमेश चंचल ने भी संबोधित किया़ उन्होंने कहा कि सभी को नियमित रूप से मानस पाठ करना चाहिए. इसके कई लाभ हमें मिलते हैं. तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में मानस पाठ भी किया गया़, जबकि कार्यक्रम की शुरुआत नन्हें बच्चे सौरभ मिश्रा, आस्था मिश्रा, वैभव व रूपाली ने गायत्री मंत्र व भजन से की़ इस अवसर पर अरुण दुबे, ब्रजेश पांडेय, कमाख्या नारायण दुबे, डॉ लालमोहन मिश्रा, द्वारिकानाथ पांडेय, जयराम तिवारी, सुखबीर पाल, ब्रजेश मिश्रा, अशोक पटवा, राजेश तिवारी, गौरीशंकर तिवारी, ऋषिकेश दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >