तीन दिन से पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पड़ा है शव, फैल रही दुर्गंध

शव के दुर्गंध से अस्पताल के मरीजों को हो रही है परेशानी पिछले महीने तीन दिन तक बेड पर पड़ा रहा था एक व्यक्ति का शव गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में उपायुक्त द्वारा लगातार प्रयास किये जाने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया है़ पिछले ही महीने अस्पताल के एक वार्ड […]

शव के दुर्गंध से अस्पताल के मरीजों को हो रही है परेशानी
पिछले महीने तीन दिन तक बेड पर पड़ा रहा था एक व्यक्ति का शव
गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल में उपायुक्त द्वारा लगातार प्रयास किये जाने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया है़ पिछले ही महीने अस्पताल के एक वार्ड में एक मरीज की मौत के बाद लगातार तीन दिन तक शव के पड़े रहने व इसके दुर्गंध से परेशान होकर मरीजों को वार्ड छोड़ने के लिए विवश होने की खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया था और उक्त शव को वार्ड से निकाला गया था़
इसके कुछ दिन बाद ही इन दिनों पुन: एक अज्ञात शव पोस्टमार्टम हाउस के पास तीन दिन से पड़ा हुआ है़ तीन दिन तक शव के इस तरह से पड़े रहने से उससे दुर्गंध निकलना शुरू हो गया है़
शव के दुर्गंध के कारण अस्पताल के मरीजों, उससे सटे अस्पताल के भोजनालय कक्ष आदि में रहना मुश्किल हो गया है़ लेकिन अभी तक अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव को वहां से हटाये जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है़ इसके कारण अस्पताल में भरती मरीजों में अस्पताल प्रबंधन पर काफी रोष देखा जा रहा है़ अभी तक यह शव क्यों पड़ा हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है. न ही शव को लेने उसका कोई परिजन आ सका है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >