वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने किया वितरण
गढ़वा : वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने छठ पूजा को लेकर 1100 छठव्रतियों के बीच छठ पूजा सामग्री का वितरण किया. छठ व्रतियों के बीच फल, सूप, दउरा, अगरबत्ती सहित पूजा के दौरान उपयोग में आनेवाले सभी सामग्रियों का वितरण किया गया़
वनांचल डेंटल कॉलेज परिसर में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज वाइके शाही व विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजीएम दिनेश मिश्रा, सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट कैलाश आर्या तथा गढ़वा एसडीओ राकेश कुमार उपस्थित थे़ इस मौके पर छठ व्रतियों को संबोधित करते हुए जिला जज वाइके शाही ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना का त्योहार है़ इस त्योहार को जो लोग आर्थिक स्थिति कमजोर रहने की वजह से नहीं मना पाते हैं, उनके बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाना एक पुनित कार्य है़
उन्होंने कहा कि वनांचल ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक साल इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है़ उन्हें उम्मीद है कि यह आगे भी जारी रहेगा़ इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश सिंह ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा यह संस्थान सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में भी बेहतर कार्य करने का प्रयास करता है़ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करना व छठ पर्व पूजन सामग्री का वितरण करना इसी की एक कड़ी है़ इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष
रंजीत सिंह, मैनेजिंग ट्रस्टी पवन कुमार सिंह, सीआरपीएफ के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर लाल चाहर, पूर्व मुखिया शमशूल होदा, प्रवीण कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, शंभू राम, डॉ एके सिन्हा, डॉ पीडी तिवारी, डॉ श्याम बिहारी मिश्रा, हरेंद्र सिंह, अजय कुमार, राकेश सिंह, सुमित राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
