शहर के सहिजना निवासी सरिता तिवारी के पुत्र अंबुज के नाम पहला जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया गया
गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद से ऑनलाइन जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ. इसके तहत पहली बार शहर के सहिजना निवासी अंबुज कुमार तिवारी का जन्म प्रमाण पत्र उनकी माता सरिता तिवारी को दिया गया़ इसकी शुभारंभ कार्यपालक पदाधिकारी खागो यादव, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, सिटी मैनेजर संदीप कुमार साहू व वार्ड पार्षद मोतीचंद निराला ने संयुक्त रूप से देकर किया़
इस मौके पर बताया गया कि ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने से लोगों को काफी फायदा होगा़ अगर कभी यह प्रमाण पत्र गुम हो जाये, तो इसकी दूसरी कॉपी ऑनलाइन आवेदन के तुरंत बाद नगर परिषद कार्यालय से मिल जायेगा़ साथ ही किसी को इसकी जांच करनी हो, तो ऑनलाइन जांच किया जा सकता है़ इसी प्रकार मृत्यु प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन निर्गत किया जायेगा़
नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी ने कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन सेवा शुरू होने से नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा़ उन्होंने कहा कि पूर्व में ही नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने इसकी घोषणा की थी कि नगर परिषद से ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे़ आज इसे पूरा किया गया़
