गढ़वा : पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी विपुल शुक्ला ने शुक्रवार को गढ़वा पहुंच कर पुलिस लाइन स्थित सभागार में जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक उपस्थित थे़
बैठक में डीआइजी ने नक्सली अभियान, क्राइम व लंबित पड़े मुकदमों की स्थिति प्रोसेडिंग की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली़ बैठक में डीआइजी ने निर्देश दिया कि वे सभी नक्सलियों के मंसूबों को विफल करने के लिए हर वक्त तैयार रहें. नक्सली गढ़वा जिले में काफी कमजोर हो गये हैं. उनके पांव अब यहां से उखड़ चुके हैं.
ऐसे में उन पर वार करना आवश्यक है, ताकि उनका पूरा सफाया किया जा सके़ डीआइजी ने पुलिस अधीक्षक को क्राइम पर अंकुश लगाने तथा फरार अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया़ साथ ही लंबित पड़े मुकदमों का निष्पादन शीघ्र करने का भी निर्देश दिया़ मौके पर एसडीपीओ समीर तिर्की, नगर उंटारी एसडीपीओ नीरज कुमार, गढ़वा के पुलिस निरीक्षक अजय सिंह, भवनाथपुर के अशोक कुमार सहित विभिन्न थानों के पदाधिकारी उपस्थित थे़
