गढ़वा : शहर के कचहरी रोड में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी के पास सिलिंडर लेने पहुंची एक महिला का सिलिंडर चोरों ने गायब कर दिया़ काफी देर तक वह महिला रो-रोकर आसपास अपना सिलिंडर खोजती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला़ जानकारी के अनुसार, शहर के मेन रोड निवासी रूपा देवी अपने बच्चे के साथ एचपी गैस गोदाम में गुरुवार को सिलिंडर लेने पहुंची थी़ सिलिंडर लेने के बाद वह गोदाम के पास ही उसे छोड़ कर काउंटर पर पैसा जमा कराने चली गयी़ इसी दौरान किसी ने उनका सिलिंडर चोरी कर लिया़ रूपा देवी ने बताया कि छठ पर्व को लेकर वह सिलिंडर लेने आयी थी़ लेकिन किसी ने उनका सिलिंडर चुरा लिया.
महिला का सिलिंडर ले उड़े उचक्के
गढ़वा : शहर के कचहरी रोड में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी के पास सिलिंडर लेने पहुंची एक महिला का सिलिंडर चोरों ने गायब कर दिया़ काफी देर तक वह महिला रो-रोकर आसपास अपना सिलिंडर खोजती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला़ जानकारी के अनुसार, शहर के मेन रोड निवासी रूपा देवी अपने बच्चे […]
