गढ़वा : गढ़वा शहर के पिपराकला मुहल्ला स्थित शास्त्री नगर निवासी उमेश साह के घर में चोरी होने के समाचार हैं. उमेश साह ने इसकी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए गढ़वा थाने में आवेदन दिया है़ आवेदन में उन्होंने कहा है कि बीते रविवार को वे अपनी चचेरी भाभी के दाह-संस्कार में शामिल होने पूरे परिवार के साथ गये हुये थे़ इसी दौरान उनके कमरे का दरवाजा का छिटकनी तोड़कर 35 हजार रुपये नकद एवं एग्रीमेंट से संबंधित एक कागजात चोरी कर ली गयी.
वे दाह-संस्कार से जब वापस आये, तो बैग जिसमें उपरोक्त सामग्री रखी हुयी थी, उसे बॉथरूम में फेंका हुआ पाया गया तथा अन्य सामग्री गायब थे़ श्री साह ने आशंका जतायी है कि रुपये के लेन-देन से संबंधित एग्रीमेंट घनश्याम लाल जो उनके पड़ोसी हैं, के साथ हुआ था़ उनके घर के बगल में घनश्याम लाल एवं उनकी पत्नी रहती हैं. श्री साह ने मामले की छानबीन करने एवं कार्रवाई करने की मांग की है़
