रंगोली प्रतियोगिता में हंसराज हाउस अव्वल

गढ़वा : वीपी डीएवी पब्लिक स्कूल फरठिया में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. तीन वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय को चार हाउस में बांटे गये थे. इनमें दयानंद हाउस, हंसराज हाउस, श्रद्धानंद हाउस व विवेकानंद हाउस शामिल था. इनमें ग्रुप ए में हंसराज हाउस प्रथम, श्रद्धानंद हाउस को द्वितीय व तृतीय स्थान […]

गढ़वा : वीपी डीएवी पब्लिक स्कूल फरठिया में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. तीन वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय को चार हाउस में बांटे गये थे. इनमें दयानंद हाउस, हंसराज हाउस, श्रद्धानंद हाउस व विवेकानंद हाउस शामिल था. इनमें ग्रुप ए में हंसराज हाउस प्रथम, श्रद्धानंद हाउस को द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुए. ग्रुप बी में श्रद्धानंद हाउस को प्रथम, हंसराज हाउस को द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुए. वहीं ग्रुप सी में विवेकानंद हाउस को प्रथम, हंसराज हाउस को द्वितीय व तृतीय स्थानप्राप्त हुए.
प्रतियोगिता सीसीए इंचार्ज शंभु कुमार तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई. इस मौके पर प्राचार्य अजय कुमार चौबे ने कहा कि सह शैक्षणिक गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा खोजना और निखारना होता है. रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इस मौके पर शिक्षक अमिया मुखर्जी, पीके मिश्रा, मृणाल क्रांति पाल, राजेश मिश्रा, नेहा केसरी, आशीष रंजन, ममता तिवारी, राजू तिवारी, राजेश विश्वकर्मा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >