कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दीपावली के रोज दीया जलाने के दौरान चार व्यक्तियों के घर जल गये़ पहली घटना चोका गांव के प्रेम पासवान के घर में हुई.
इसमें दीया जलाने के दौरान प्रेम के घर में आग पकड़ लिया और इसमें नकदी सहित घर का सारा सामान जल कर राख हो गया़ सूचना मिलने के बाद पंचायत की मुखिया पूजा सिंह ने प्रेम के घर पहुंच कर उसे 20 किलो चावल और 1000 रुपये नकद की सहायता की़ साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में सहयोग करने का आश्वासन दिया़ दूसरी घटना गाड़ा में घटी, जहां सत्येंद्र दुबे के आटा-चक्की मिल में दीया से आग पकड़ लिया़ इसमें डीजल, तेल सहित मिल के उपकरण जल गये़ इस घटना में करीब दो लाख रुपये के संपत्ति के नुकसान होने के अनुमान हैं.
इसी तरह बलियारी गांव में सुनील चंद्रवंशी के घर में मोमबत्ती से आग लग गयी़ मोमबत्ती घर के अटैची व बक्सा पर जलाया गया था़ इसमें अटैची व बक्से में रखे नकदी के साथ आवश्यक कागजात व जेवर भी जल गये हैं. बक्सा में जो कपड़े थे, वह भी जल गये़ इसमें सुनील के करीब एक लाख रुपये नुकसान के अनुमान हैं. इसी तरह सरकोनी गांव में प्रताप चंद्रवंशी के घर में दीपावली के रोज आग पकड़ लिया़ यद्यपि इसमें बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया है़
