प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनें : विधायक

गढ़वा : स्थानीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया़ इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी व विशिष्ट अतिथि डीडीसी जगत नारायण प्रसाद व पूर्व सांसद घूरन राम ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया. इस मौके पर अतिथियों ने कहा […]

गढ़वा : स्थानीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया़ इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी व विशिष्ट अतिथि डीडीसी जगत नारायण प्रसाद व पूर्व सांसद घूरन राम ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया.

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि संस्थान से प्रशिक्षण पाकर वे आत्मनिर्भर बनें. इससे उनके परिवार में खुशहाली आयेगी़ अतिथियों ने कहा कि यह संस्थान जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों व महिला स्वयं सहायता समूह के लिए वरदान साबित हो रहा है़ इस संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न तरह के तकनीकी प्रशिक्षण पाकर जिले के बेरोजगार लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं. यह काफी खुशी की बात है़ वक्ताओं ने कहा कि यहां से प्रशिक्षण पाने के बाद वे छोटे स्तर पर ही अपने व्यवसाय की शुरुआत करें.

जरूरत अनुसार व्यवसाय बड़ा होने पर उन्हें बैंक द्वारा ऋण भी उपलब्ध कराया जायेगा़ इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा़ इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा संस्थान के निदेशक कमल नयन, एसबीआइ के वित्तीय सलाहकर अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी, डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा, प्रशिक्षण संस्थान के मिथिलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा, मो रुस्तम अली, सुरेंद्र रविदास, अमित प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >